ग्राम पंचायत की वार्षिक बैठक में विकास कार्यों की रूपरेखा हुई तय।

– अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : विकासखडं नौगांंव के प्रधान संगठन अध्यक्ष व ग्राम पंचायत कोटि बनाल में प्रधान बलवंत सिंह रावत की अध्यक्षता में पंचायत की वार्षिक बैठक हुई जिसमें ग्राम पंचारत स्तर पर ग्रामीणों ने बढचढकर हिस्सा लिया और ग्रामीण विकास पर चर्चा हुई और आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तय की गयी,इसके अलावा ग्राम पंचायत को आय व्यय का ब्योरा ग्राम पंचायत को दिया गया।
प्रधान बलवंत सिहं ने बताया कि उनके इस कार्यकाल में गांव का चहुमुखी विकास हुआ है और लोग संतुष्ट हैं बलवंत सिहं नौगांव विकासखडं के प्रधान संगठन के अध्यक्ष भी हैं।

बैठक में ग्राम विकास अधिकारी आशीष डोभाल, ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी हरि सिंह राणा ,मनरेगा सहायक जयदेव सिंह, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य उप प्रधान श्रीमती विनीता देवी, वार्ड सदस्य नीरज, प्रवेश लाल ,कविंदर सिंह, प्रवेश सिंह, सीमा, उजला देवी,सहित समस्त ग्राम पंचायत के बुजुर्ग महिलाएं नवयुवक साथी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत सीड़क में प्रधान राजमोहन बडोनी, ग्राम पंचायत अधिकारी सचिन आर्य, मनरेगा साहयक सुमन प्रसाद ,कनिष्ठ अभियंता सुनील रावत, ग्राम पंचायत सीडक के बुजुर्ग नवयुवक साथी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर जीपीडीपी में सहयोग किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल