मसूरी – एक लाख रुपये का प्रतिष्ठित” आर्यम पुरस्कार’ मेरठ के ज्ञानोदय को दिया गया।

मसूरी : आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन ,भारत के तत्वावधान में वर्ष 2022 का ‘आर्यम प्राइज’ वंचितों के लिए शिक्षा हेतु समर्पित संस्था ज्ञानोदय को दिया गया। ‘आर्यम प्राइज़’एक लाख रुपये की राशि का यह पुरस्कार आर्यम ट्रस्ट के संस्थापना दिवस पर मसूरी स्थित आश्रम में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।समारोह का शुभारम्भ सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया।
ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री के अनुसार विगत कई वर्षों से ट्रस्ट अध्यात्म, शिक्षा संस्कार और साहित्य के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को आर्यम पुरस्कार के लिए निश्चित करने का निर्णय लिए हुए था। देश भर से 88 प्रविष्टियों के मूल्यांकन के उपरांत मेरठ की संस्था ज्ञानोदय , जो वंचित बच्चों के लिए विगत 21 वर्षों से शिक्षा हेतु 24 वाटिकाएँ संचालित कर रही है।इस अवधि में इस संस्था ने 12 लाख बच्चों का जीवन संवार कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस संस्था के प्रमुख शिक्षाविद अविनाश सिंह अलग के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार को ज्ञानोदय हेतु यह पुरस्कार आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष परम प्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर देशभर से श्रद्धालु आश्रम पहुँचे।

‘आर्यम प्राइज़’ समारोह में ज्ञानोदय वाटिकाओं के विद्यार्थियों व उनके प्रथम अध्यापक प्रवीण कुमार, मोहित कुमार, व सुनीता इत्यादि मसूरी भगवान शंकर आश्रय पहुँचे।
माँ यामिनी श्री, शालिनी श्री, हर्शु श्री, रवि शर्मा,रेनु श्री, किरण श्री,पंडित श्री पवन कौशिक, विपिन कौशिक,बबिता कौशिक, मुकुल कौशिक, श्रवण , याशिक़ा, गौरव स्वामी , नवीन आर्यम, प्रिया, गिरीशा आदि सम्मिलित रहे।

Spread the love

1 thought on “मसूरी – एक लाख रुपये का प्रतिष्ठित” आर्यम पुरस्कार’ मेरठ के ज्ञानोदय को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल