जोशीमठ – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा, कुछ लोगों ने जताई नाराजगी, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली/जोशीमठ : जोशीमठ में निरंतर बढ़ते जा रहे भूमि कटाव की वजह से नगर जमींदोज होता जा रहा है बीते दिनों हुए उग्र प्रदर्शन आंदोलनों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जोशीमठ पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीएम धामी कुछ प्रभावित परिवारों से भी मिले। परंतु मुख्यमंत्री धामी के इस दौरे से क्षेत्र के कई परिवार नाराज नजर आए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों से रूबरू नहीं हुए जिस कारण लोगों का आक्रोश फूटा प्रभावित लोगों ने कहां की मुख्यमंत्री धामी ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया है। मुख्यमंत्री धामी उनके आवासों पर नहीं आए। वह सुबह से भूखे प्यासे इस उम्मीद के साथ सड़कों पर बैठे थे कि मुख्यमंत्री आकर उन्हें ढांढस बढ़ाएंगे और उनके दुख में भागीदार बनेंगे परंतु मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित प्लान के अनुसार कुछ ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कुछ ही प्रभावितों से मुलाकात भी की।


कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ली चुटकी

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने जोशीमठ पहुंचकर रोते बिलखते परिवारों के दुख में भागीदार बनकर सीएम धामी के इस दौरे पर चुटकी ली है उन्होंने कहा कि यदि सरकार पहले से चैती होती तो आज सरकार को लोगों के इस विरोध का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवक होती है और जनता को जब किसी प्रकार की समस्या होगी तो जनता सरकार के सामने ही अपनी मांगों को रखेगी और जनता की समस्त समस्याओं की जवाबदारी सरकार को लेनी चाहिए।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल