SDM के निर्देश पर MDDA ने दो अवैध निर्माण किए सीज।
मसूरी : उपजिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई जारी है जिसके तहत दो अवैध निर्माण सील किए गये। वहीं एमडीडीए के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता ने कहा कि मसूरी के अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
एमडीडीए के अधिशासी अभिंयता अतुल गुप्ता ने बताया कि एमडीडीए के संयुक्त सचिव व एसडीएम समूरी शैलेंद्र नेगी के निर्देश पर दो अवैध निर्माण सील किए गये जिसमें एक मालरोड पर नोकिन हाउस स्टेट में हो रहे सुरेंद्र सिंह नेगी के अवैध निर्माण व दूसरा आरके वर्मा रोड स्थित सन्नी लॉज में पारूल सिंघल के अवैध निर्माण को सील किया गया।
इस मौके पर एमडीडीए के सहायक अभियंता, अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता मनवीर सिंह पंवार, सुपरवाइजर उदय नेगी व संजीव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
