औली रोपवे के पास खेतो मे दरार पड़ने से बड़ा खतरा।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

जोशीमठ : जोशीमठ नगर क्षेत्रो में दरारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जोशीमठ औली रोप वे के स्टार्टिंग प्वाइंट जोशीमठ प्लेट फार्म के समीप खेतों में फिर से दरार पड़ने की खबरे है। दरार बढ़ने से जोशीमठ औली रोप वे के प्लेट फार्म को भी खतरा पैदा हो गया है। बताया जा रहा है की रोप वे प्लेट फार्म के समीप भूमि पर देर शाम से दरार बड़ती दिखाई दे रही है। जिससे कभी भी रोप वे प्लेट फार्म को खतरा पैदा हो सकता है। हालांकि जान माल के नुकसान और पर्यटकों की सुरक्षा बावत पहले ही प्रशासन ने रोप वे संचालन बन्द कर दिया था। फ़िलहाल रोप वे प्लेट फार्म के आस पास एतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Spread the love

3 thoughts on “औली रोपवे के पास खेतो मे दरार पड़ने से बड़ा खतरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल