उत्तरकाशी पुलिस की नशे के कारोबार पर बडी़ धरपकड़, दबोचे तस्कर।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों पर लगातार लगाम कसी जा रही है। जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने एवं युवाओं को नशे के चुंगल से बचाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बीती रात चैकिंग के दौरान कचडु देवता मन्दिर के पास से एक कार चालक सहित 2 व्यक्तियों से 700 ग्राम एवं 435 ग्राम कुल 1.135 किग्रा अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। वही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के नलुणा पुल के पास से एक और व्यक्ति को 930 ग्राम अवैध चरस समेत गिरफ्तार किया। दोनो घटनाओं में कुल 2.065 किग्रा अवैध चरस बरामद किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध NDPS Act की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्तगणों को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बरामद अवैध चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 6 लाख के करीब कीमत बताई जा रही है।
पुलिस अकधिक्षक अपर्णा यदुवंशी ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार नशे के कारोबार करने वाले तस्करों का भंडाभोड़ कर रही है और गिरप्तारीयां भी हो रही है और बताया कि पुलिस जिले में सभी अपराधों पर नजरे रखी है और अपराधी जो भी होगा बख्सा नहीं जायेगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल