चंद्रमोहन पंवार नौगांव और धीरेद्र नेगी बने पुरोला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष।
रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
नौगांव/उत्तरकाशी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में संगठन का विस्तार किया है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की सहमति के बाद यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने जिले के नगर एवम ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। राकेश टम्टा को नगर अध्यक्ष बड़कोट और गुरुदेव सिंह रावत को ब्लॉक अध्यक्ष बड़कोट, चंद्रमोहन पंवार को ब्लॉक अध्यक्ष नौगांव, धीरेंद्र सिंह नेगी को ब्लॉक अध्यक्ष पुरोला व अनिल रांगड को मोरी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने बताया कि वह कांग्रेस को मजबूत स्थिति में खडा़ करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?