सभी क्षेत्रवासीयों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार।

रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़

उत्तरकाशी : कृषि विभाग का एक झोल आया सामने सभी ग्रामीणों ने कृषि विभाग में चल रही अनियमियताओं का पर्दाफाश कर कृषि मंत्री को आला अधिकारियों की मनमानी की शिकायत की जिसमें मैसर्स अनिका ट्रेडर्स नर्सरी ग्राम पंचायत ऑडग़ांव का टेंडर निरस्त किया गया जबकि इस परिपेक्ष्य में इनके स्थान पर बाहरी व्यक्ति को टेंडर दिलाया गया जो कि सरासर गलत था।धरातल में जानकारी शून्य प्राप्त हुई,जिसकी जानकारी कृषि मंत्री गणेश जोशी को मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर उक्त टेंडर को निरस्त कर दिया गया,जिस हेतु सभी ग्रामीणों ने मंत्री का त्वरित कार्यवाही हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया,साथ ही सभी क्षेत्रवासीयों ने उचित कार्यवाही के लिए जिला अधिकारी और उपजिला अधिकारी का भी आभार व्यक्त किया, जिसका लाभ हर गरीब वर्ग के व्यक्ति को होगा जिसके लिए वह प्रयत्नशील हैं।

इस मौके पर राजेश बहुगुणा,सुशील बहुगुणा,प्रदीप नौटियाल,विपिन थपलियाल,अर्जुन पवार,अनिल नेगी,आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल