मसूरी : सदभावना संस्था की वार्षिक बैठक की गई जिसमें अध्यक्ष सुनील पंवार सहित पूरी कार्यकारणी को पुनः सर्व सम्मति से वर्ष 2023-24 के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं संस्था ने निर्णय लिया कि आगामी 25 फरवरी को महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जायेगा।
सदभावना संस्था की वार्षिक बैठक में वर्ष भर की गतिविधियों व सेवा कार्यों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि संस्था ने गत वर्ष अनेक सामाजिक कार्य किए व विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्वछता अभियान भी चलाया। उन्होंने गत वर्ष संस्था के कार्यक्रमों में भागीदारी व सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक के बाद नई कार्यकारणी का चुनाव किया गया जिसमें सर्व सम्मति से गत वर्ष की कार्यकारणी को यथावत निर्विरोध घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुनील पंवार, महासचिव अरविंद सोनकर, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीति शर्मा, सहसचिव राजीव अग्रवाल, व ग्रीटिंग चेयरमैन भरोसी रावत चुनी गई। इस मौके पर नई कार्यकारणी ने निर्णय लिया कि आगामी 25फरवरी को मंहत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जायेगा। इस मौके पर सभी सदस्यों ने सदभावना संस्था के उददेश्यों को साकार करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अनुज तायल, रफीक अहमद, भगवती प्रसाद कुकरेती, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भरोसी रावत, अनिल कुमार गोयल, जसविंदर सिंह आनंद, अशोक कुमार, नीति शर्मा, अरविंद सोनकर, सुनील पंवार, संदीप अग्रवाल, अनीता चंद्रा, महिलानंद, राजीव अग्रवाल, राजेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.