प्रताप सिहं राणा बने नौगांव मंडल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार राज्य से लेकर मंडलों तक कर दिया है और भाजपा ने सबसे पहले उत्तरकाशी जिले का जिलाध्यक्ष सत्येद्र सिहं राणा को बनाया है,इसके अलवा भाजपा ने सभी मंडलो की अहम जवाबदेही भी दी है उसके चलते संगठन ने मंडलों के किसान मोर्चा अध्यक्षों का भी दायित्व दिया है,जनपद में 15 मंडलों के मंडल अध्यक्ष बनाये हैं जिसमें नौगांव मंडल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिहं राणा को बनाया है।यह संस्तुति किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शीशपाल चौहान के पत्र हुई है और सभी को शुभकामनायें दी हैं।
नौगांव मंडल नवनियुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रताप सिहं राणा ने शिर्ष नेतृत्व और संगठन के जिलाध्यक्ष का आभार जताया और पार्टी के प्रति निष्ठा से कार्य करने की बात कही।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल