पहाड़ों में नशा बेचने के लिए स्मैक की खेप लेकर आए एक अभियुक्त को टिहरी पुलिस ने कैंपटी क्षेत्र से किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़

टिहरी/कैम्पटी : मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ के तस्करी की रोक थाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है, जिसमें सभी थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। उपरोक्त आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 16.02.2023 को थाना कैम्पटी की पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्याक्ति/ वाहन की चेकिग की जा रही थी चैकिंग के दौरान केंपटी फॉल होटल सेल्फी प्वाइंट के पास से समय करीब 20:25 बजे थाना कैम्पटी पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त आर्यन को कुल-7.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0 -06/2023 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया गिरफ्तार शुदा आभि0 को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण :- अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मैं यह माल देहरादून से लेकर आया था जो में यहां पर यात्रियों को बेचने के लिए लाया था यहां पर्यटकों का आना जाना बहुत रहता है तो यह माल उचित मूल्य पर बिक सकता था जिस कच्चे लालच में आकर मैं यह गलती कर बैठा। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

नोट – कीमत – कुल बरामद माल 7.73 ग्राम जिसकी अनुमानित कीमत करीब 38650/-रुपये है।

नाम पता अभियुक्त :-
1. आर्यन निवासी शिव मंदिर के पास ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 22वर्ष।

पुलिस टीम :-
1 अमित शर्मा थानाध्यक्ष कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल।
2- बलवीर सिह रावत प्रभारी चौकी नैनबाग जनपद टि0ग0।
3-सतेंद्र नेगी उपनिरीक्षक थाना केंपटी। 4-रवि चौहान हेड कांस्टेबल थाना केंपटी 5-मैराज आलम हेड कांस्टेबल चौकी नैनबाग।
6- पुष्कर राणा कांस्टेबल थाना कैंपटी

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल