मसूरी – सीएमओ ने किया उपजिला चिकित्सालय का निरीक्षण।
मसूरी : उपजिला चिकित्सालय में मिल रही स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी शिकायतों के बाद सीएमओ डा. संजय जैन ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया और कमियों को शीघ्र पूरा करने की बात कही गई।
आपको बता दें कि उप जिला चिकित्सालय मसूरी में जौनपुर टिहरी उत्तरकाशी आदि दूर-दूर क्षेत्रों से लोग अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें देहरादून की ओर रुख करना पड़ता है। क्योंकि अस्पताल में पैरामेडिकल स्टॉफ की कमी के कारण रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत पर सीएमओ द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर संजय जैन ने माना कि अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। जिसके कारण अस्पताल में आने वाले रोगियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा स्टाफ नर्स भर्ती को लेकर कार्यवाही की जा रही है और 2 महीने के भीतर अस्पताल को स्टाफ नर्स उपलब्ध हो जाएगी साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अस्पताल को शीघ्र उपलब्ध करवा दिए जाएंगे ताकि अस्पताल सही तरीके से चल सके। उन्होंने कहा कि 1 माह पूर्व ही उनके द्वारा पदभार ग्रहण किया गया है और वह सभी अस्पतालों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं साथ ही मसूरी के एकमात्र उप जिला चिकित्सालय हे जिसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी और यहां आने वाले मरीजों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस मौके पर उप जिलाचिकित्सालय के सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह सहित चिकित्सक मौजूद रहे।
