जोशीमठ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली/जोशीमठ : एक ओर जोशीमठ नगर भूधसाव से झूझ रहा है, वहीँ प्रशासन द्वारा होटल माउंट व्यू के नीचे मकान मे रहने वाले लोगो को होटलों मे शिफ्ट किया है। लेकिन इसका फायदा इन दिनों चोर उठा रहे है। चोरी की सूचना के बाद जोशीमठ पुलिस ने दो नेपाली मूल के लोगो को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
दरअसल 22 फरवरी को रघुवीर सिंह और अरविंद रावत द्वारा कोतवाली जोशीमठ मे लिखित शिकायत दी थी कि उनके घर का ताला तोड़ कर चोर कई सामान चोरी कर ले गए है। सूचना मिलते ही जोशीमठ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पुलिस टीम गठित कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान रेकम बहादुर, पुत्र नर बहादुर नेपाल तथा दीपक गिरी पुत्र शोभू गिरी नेपाल के रूप मे हुई। दोनों अभियुक्तों को कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी, उप निरीक्षक विनोद रावत, अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल अवतार सिंह, कांस्टेबल हरीश कांडपाल, मुकेश डुकलन, मुस्तकीम, दीपक रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल