नेहा जोशी ने सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में 250स्वेटर व 500 कापी की वितरित।

मसूरी : पं.दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एड रिसर्च सोसायटी के तत्वाधान में सोसायटी की प्रदेश अध्यक्ष नेहा जोशी ने संस्था के उददेश्य पढेगा उत्तराखंड तो बढेगा उत्तराखंड के तहत सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को 250 स्कूल ड्रेस की स्वेटर एवं 500 कापियां वितरित की। वहीं टेलेंट हंट में प्रतिभाग करने वाले दो छात्रों को पुरस्कृत किया।
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी की अध्यक्ष एंव भाजा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी छात्राओं को स्वेटर एवं कापिंया वितरित की।

इस मौके पर नेहा जोशी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज में रहकर समाज की जरूरतों को पूरा करने का कार्य करता है। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज पुराना स्कूल है तथा बच्चों कोे अच्छी पढ़ाई दे रही है यहां के गरीब बच्चों को स्वेटर एवं कापियां मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से दी गई है। जो नोटबुक दी गई हैं उसमें सरकार की स्कीमों का उल्लेख किया है ताकि उसका पता चले व बच्चों से संबंधित मुददे हैं जैसे कि आज नशे का प्रचलन बढ रहा है उसके प्रति जागरूक करने के लिए इसमें लिखा है। ताकि बच्चें ऐसे व्यसनों से दूर रहें। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व स्कूल को दो कंप्यूटर दिए गये हैै। वहीं उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी विद्यालय की जरूरत बच्चों के लिए होगी उसे पूरा किया जायेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मोहन पेटवाल ने कहा कि जहां जहां स्कूलों में स्वेटर नहीं है उन बच्चों को स्वेटर दिए जा रहे हैं जिसके तहत यहां पर भी स्वेटर दी गई। पढेगा बच्चा तो बढेगा उत्तराखंड स्लोगन के तहत यह स्वेटर वितरित किए गये व जो भी जरूरत होगी उसको पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी पूरी विधानसभा के स्कूलों सहयोग कर रहे हैं क्यो कि यह हमारे देश का भविष्य है। कार्यक्रम में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया कि विधानसभा के सभी स्कूलों में स्वेटर वितरित किए जा रहे हैं मसूरी में शीत काल के बाद स्कूल खुले है व स्वेटर वितरित किए गये। तथा सभी स्कूलों में स्वेटर वितरित किए जायेंगे ताकि ठंड से बच्चों को बचाया जा सके।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. नम्रता श्रीवास्तव ने बच्चों की जरूरत को देखते हुए स्वेटर वितरित करने पर मंत्री गणेश जोशी व नेहा जोशी का विशेष धन्यवाद व आभार व्यक्त किया व कहा कि आगे भी अपेक्षा है स्कूल की जरूरतों को पूरा करेंगे, पूर्व में दो कंप्यूटर भी दिए गये।

इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, ओपी थपलियाल आदि भी मौजूद रहे।

Spread the love

1 thought on “नेहा जोशी ने सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में 250स्वेटर व 500 कापी की वितरित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल