मसूरी देहरादून मार्ग पर सड़क के किनारे मिली एक नवजात शिशु, बालिका को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस।

मसूरी : मसूरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार (आज दिनांक 26-02- 2023) को सूचना मिली की कोलूखेत चौकी क्षेत्र में सड़क के किनारे एक नवजात शिशु जिसकी उम्र करीब 5-7 दिन होगी लावारिस अवस्था में असुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है। इस सूचना पर तत्काल महिला उपनिरीक्षक भावना व कर्मचारी गणों सहित चौकी कोलूखेत पहुंचकर उक्त बालिका को कब्जे में लेकर तथा गर्म कपड़े/कपड़ों में लपेटकर तत्काल इलाज हेतु दून चिकित्सालय देहरादून ले जाया गया, तत्काल बच्चों की देखभाल करने व सहायता करने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1098 से संपर्क कर चाइल्ड लाइन काउंसलर से संपर्क कर उक्त बालिका को उनके सुपुर्द किया गया। नवजात बालिका को असुरक्षित स्थान पर छोड़ने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 16/23 धारा 317 आईपीसी पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल