व्यापारीयों के पास लाइसेंस होना अनिवार्य – अश्वनी कुमार।
रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : मंगलवार को बड़कोट में खाद्य संरक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने लाइसेंस पंजीकरण मेला लगाया गया, मेले में सभी व्यापारियों ने भाग लिया और खाद्य सुरक्षा नियमों की गहनता से जानकारी ली, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार ने बताया कि सभी व्यापारी और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाइसेंस बनाना जरूरी है ,अगर कोई व्यक्ति का लाइसेंस नही बना हुआ पाया जाता है तो शक्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
खाद्य सुरक्षा के इस मेले में आज 50व्यापारीयों को नये लाइसेंस निर्गत किये गये और 25 व्यपारीयों के लाइसेंस रिन्युवल हुये।
पंजीकरण केन्द्र में आज व्यापार मण्डल बड़कोट के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे जिसमें अध्यक्ष व्यापार मंडल बड़कोट राजाराम जगूड़ी, महामंत्री धनवीर रावत, जिला महामंत्री सुरेन्द्र रावत, त्रेपन असवाल ,मोहित थपलियाल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहें ।
