शिफन कोट के आंदोलनकारियों को धमकी देने पर SDM व SHO को दिया ज्ञापन।
मसूरी : शिफन कोट आवासीय निर्बल वर्ग मजदूर वर्ग एवं अनुसूचित जाति संघर्ष समिति मसूरी ने एसडीएम व कोतवाल को पत्र देकर हरीश टम्टा नाम के व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। तथा उसकी चल अचल संपत्ति व आय व्यय की भी जांच की मांग की।
शिफन कोर्ट के बेघर मजदूरों ने एसडीएम व कोतवाल को दिए पत्र में कहा कि एक मार्च को बेघर मजदूरों ने आवास की मांग को लेकर शंखनाद रैली निकाली व शहीद स्थल पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जो कि उनका मौलिक व लोकतांत्रिक अधिकार हैं। लेकिन रैली के बाद हरीश टम्टा ने कई मजदूरों को धमकाना शुरू कर दिया कि उन्हें फिर से चौक चौराहों पर फेंक दिया जायेगा। तथा इनको नगर पालिका से नोटिस भेजा जायेगा। उन्होंने पूर्व में भी इस तरह की धमकी देता रहा है। यह एक आपराधिक प्रवत्ति का व्यक्ति है तथा कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों के हाथों कार्य करता है।
मजदूरों ने मांग की कि इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय व इसकी चल अचल संपत्ति एवं आय व्यय की भी जांच की जाय। तहरीर में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल, समिति के अध्यक्ष संजय टम्टा, महामंत्री राजेंद्र सेमवाल, राजमोहन लाल, धु्रव लाल, सुंदर लाल, सुमित्रा, अनीता, मीना देवी, संगीता देवी, माहेश्वरी देवी कृष्णा देवी, कुसुम, मनीषा देवी, जगदीश, सीता देवी, नंदा देवी, सरस्वती देवी सहित बड़ी संख्या में शिफन कोट के बेघरों के हस्ताक्षर हैं।
