राष्ट्रीय पोषण पखवाडे़ पर दी पोषक आहार की जानकारीयां।
रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : विकासखडं नौगांव के अंतर्गत आंगनबाडी़ केंद्र खालाछानी में बाल विकास परियोजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण पखवाडे़ मनाया गया।
राष्ट्रीय पोषण पखवाडे़ के अंतर्गत कुंवा कफनौल क्षेत्र के सभी आंगनबडी़ केद्रों को सामूहिक जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा जोशी ने किशोरीयों व महिलाओं और आंगनबाडी़ कार्यकत्रियों को जानकारी देते हुये बताया कि लोगों कों घरेलू खाद्यानों और पोष्टिक आहारों का सेवन करना चाहिये जिससे स्वस्थ रहें।
कार्यक्रम में स्थानिय उत्पादों जैसे झंगोरा,मंडुवा,चौलाई,राजमा,सोयाबिन,चाल चावल,सहित शुद्व दूध,दही,घी,मक्खन आदि को सेवन करने की सलाह स्थानिय ग्रामीण महिलाओं को दी।
कार्यक्रम में विकासखडं नौगांव की कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी देवी, सुपरवाईज रजनी राणा, समन्वयक अधिकारी विपिन चौहान, प्रधान प्रतिनीधि प्रदीप चौहान, आंगनबाडी़ कार्यकत्री ब्लाक अध्यक्ष बामू रावत, वृजमोहन चौहान,रूकमणी सेमवाल,सोभा नेगी, विनिता, बबिता, उर्मिला, रीता, आरती, अंकिता, सीमा, लक्ष्मी, रेखा, निर्मला सहित दर्जनो आंगनबाडी कार्यकत्रीयां व ग्रामीण महिलायें उपस्थित रही।
