भाजपा मसूरी मंडल ने मनाया 43वां स्थापना दिवस, पुराने कार्यकर्ताओं को घर जाकर दिया सम्मान व फहराया ध्वज।
मसूरी : भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने पार्टी का 43वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया व पार्टी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की व मिष्ठान वितरित किया।
भाजपा मसूरी मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि भाजपा देश की ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जिसका 43 साल का गौरवशाली सफर सफलता पूर्वक पूरा हो चुका है व पार्टी ने भारत के राजनैतिक पटल पर अपना अलग स्थान बनाया है। उन्होंने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी व मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने कहा कि एक समय भाजपा के संसद में दो सीटें होती थी और आज चार सौ सीटों पर है। पार्टी ने इस मौके पर भाजपा ने पूर्व दिंवगत मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारियों, पूर्व सभासदों, पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर जाकर शाल देकर सम्मानित किया गया व मिष्ठान वितरित करने के साथ ही उनके आवास पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। ताकि उन कार्यकर्ताओं को गौरव का अनुभव हो सके। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि भाजपा ने अटल बिहारी सेे लेकर मोदी तक का लंबा सफर सफलता पूर्वक तय किया है और आगे भी यह उपलब्धि जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दो सीट से संसद में आज भाजपा चार सौ का आंकड़ा छू रही है जो कि विश्व रिकार्ड है और लगातार भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत होती जा रही है व देश के अधिकतर राज्यों में भी भाजपा की सरकारें कार्य कर रही हैं।
इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणाा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष व पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, राकेश अग्रवाल, विजय रमोला, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, मुकेश धनाई, अवतार कुकरेजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, अनीता पुुंडीर, नरेंद्र पडियार, पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, सुनील रतूड़ी, विजय बुटोला, सुमित भंडारी, मनीष कुकसाल, रणवीर कंडारी, कपिल मलिक, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
