वीकएंड पर सीजन चढा, लेकिन जाम से पूरी मसूरी हलकान।
मसूरी : वीकएंड के साथ गुड फ्राइडे का अवकाश होने पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रूख किया जिस कारण जगह जगह जाम से मसूरी हलकान हो गई। वहीं दूसरी ओर होटल फुल होने से कई पर्यटकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
अप्रैल में वीकएंड के साथ सीजन का शुभांरभ हो गया व बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी आ गये जिस कारण कई स्थानों पर जाम की स्थित से लोगों को जूझना पड़ा। हालत यह थी कि कई जगह लोगों को पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं मिला। शहर लंढौर के मलिगांर क्षेत्र, सिविल रोड, शहीद भगत सिंह चौक, लाइब्रेरी, कैमल्स बैक रोड, मालरोड सहित कई स्थानों पर जाम लगता रहा जिस कारण स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ा। इन दिनों मालरोड पर रोड सुधारीकरण कार्य चल रहा है वहीं अन्य कई संपर्क मार्गों पर पेयजल लाइन की खुदाई का कार्य होने से वाहनों के लिए परेशानी हो रही है तथा उन्हें ऐसे एक मार्गीय मार्ग से जाने को मजबूर होना पड़ रहा है जहां पर एक गाड़ी ही आ जा सकती है विपरीत दिशा से अगर कोई वाहन आ गया तो जाम लग जाता है।
वहीं पुलिस भी लगातार व्यवस्था बनाने में जुटी है लेकिन पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण स्थिति में सुधार नही आ पा रहा है हालांकि पुलिस रोड के किनारे खड़े वाहनों या गैर पार्किंग स्थल पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठा कर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है। लेकिन इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने गत दिवस तीन दर्जन से अधिक वाहनों को क्रेन से उठाया व यह क्रम लगातार जारी है। जाम लगने से पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है, वहीं देहरादून से आने वाले वाहनों को गज्जी बैंबैंड से हाथी पांव की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। उसके बावजूद कई किमी का जाम लग रहा है।
| वीकएंड व गुड फ्राईडे का अवकाश होने पर बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं हालांकि माल रोड की दशा इन दिनों बहुत खराब है लेकिन उसके बाद भी पर्यटक बड़ी संख्या में मसूरी आकर मालरोड का आनंद ले रहे हैं। रोड खुदान होने से स्थानीय व्यापारियों को खासी परेशानी के साथ ही नुकसान उठाना पड़ रहा है क्यो कि जिनकी दुकाने मालरोड से सटी हैं वहीँ पर्यटक रोड खराब होने के कारण रूक नहीं रहा है वही धूल फांकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही दुकानदारों की दुकानों में धूल घुस रही है जिस कारण उनका सामान खराब हो रहा है। व अगर कोई पर्यटक दुकान में आता है तो साथ ही गंदगी भी ले कर आता है। अगर यही स्थिति रही तो इसका प्रभाव पर्यटन पर पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब सीजन शुरू हो गया है ऐसे में खुदाई का कार्य नहीं होना चाहिए। क्यों कि माल रोड पर पटरी लगाने वाले गत तीन माह से बेरोजगार बैठे हैं क्यों कि रोड खोदने के कारण उनको वहां से उठना पड़ा है। इसी सीजन के भरोसे वह वर्ष भर इंतजार करते है। अगर यही स्थिति रही तो उनके परिवार को खाने के लाल पड़ जायेंगे। वहीं मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड पर पालिका ने चौड़ी करण किया है लेकिन उसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है क्योंकि जो टैक्सियां रोड के किनारे खड़ी रहती थी अब वह सभी बस स्टैण्ड पर खडी होने से बसों के लिए भी स्थान नहीं मिल पा रहा है व यहां पर हर समय जाम लग रहा है क्योंकि रोड के दोनों किनारे कार्य चल रहा है। |
