बडकोट के ललित डोभाल अल्पज्ञ को मिला राष्ट्रीय भीमराव महोत्सव साहित्य सम्मान 2023।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उतरकाशी : नौगांव प्रखंड के ग्राम धारी पल्ली के 23 वर्षीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी राम तीर्थ परिसर बादशाहीथौल में अध्ययनरत एम .ए .हिंदी के छात्र युवा कवि ललित डोभाल अल्पज्ञ को बीते 13 तारीख को राष्ट्रीय प्रेरणा प्रचारणी सभा भारत के द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था जिसमे देश भर से विभिन्न प्रदेशों से साहित्यकारों ने भीमराव के ऊपर बनाई गई अपनी कविताये पटल पर रखी जिसमे युवा कवि डोभाल के द्वारा भी काव्य पाठ किया उनको इस वर्ष 2023 के भीम साहित्य सम्मान से नवाजा गया इससे पूर्व डोभाल को कई साहित्य सम्मान प्राप्त हुए है डोभाल निरंतर 2017 से साहित्य के प्रति प्रयास रत है डोभाल को भीम साहित्य सम्मान प्रदान करने हेतु देश भर के साहित्यकारों को। कवि संगम त्रिपाठी कवि अशोक गोयल आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही हिंदी डोभाल को उनकी साहित्य यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल