ब्लाकप्रमुख के नेतृत्व में समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला।

टिहरी/धनोल्टी : ओडार्शु बंगसील मोटर मार्ग के नवनिर्माण व दुर्गापुल से मोलधार की खस्ताहाल सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर ब्लाक प्रमुख सीता रावत के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगो के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
जौनपुर विकासखंड की जनस्मयाओं को लेकर ब्लाक प्रमुख सीता रावत के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की। ब्लाक प्रमुख सीता रावत ने बताया कि विकासखंड के अंतर्गत पालीगाड क्षेत्र को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क दूर्गापुल से मोलधार के डामरी करण व ओडार्शु  बंगसील को जोड़ने वाले मुख्यमार्ग के नव निर्माण और विकासखंड के अधीन कई क्षेत्रों की जन समयाओं के निस्तारण के लिए प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी को मौखिक एवं लिखित प्रस्ताव दिए है, जिन पर उन्होंने  भरोसा दिया कि समस्याओं के निराकरण पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि मोलधार से ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क के डामरीकरण की मांग क्षेत्रीय लोग लंबे समय से करते आ रहे है, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रसिद्ध तीर्थस्थल व मनमोहक पर्यटक स्थल बंगसील देवलसारी में आने वाले सैलानियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,। मुख्य मंत्री के सकारात्मक रुख का प्रतिनिधि मंडल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देव स्थल बंगसील देवलसारी में भगवान कोनेश्वर महादेव की पालकी सहित मां पार्वती व भोलेनाथ की फोटो चित्र भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्र पंचायत सदस्य भारती नौटियाल, ग्राम प्रधान जयदेव गौड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशुतोष कोठारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरा मणि गौड़, भाजपा मंडल मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार, वन सरपंच चंदरसिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, सामाजिक कार्यकर्ता उज्जैन सिंह रावत, धुरतमणी नौटियाल, भारतमणी नौटियाल आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल