आजादी के बाद गांव पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने विभाग का जताया आभार।
रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव के ग्राम पंचायत गुलाडी़ बनाल में आजादी के बाद जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाईन गांव पंहुची है, गांव में पेयजल लाईन पंहुचने से ग्रामीणों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा,ग्राम पंचायत गुलाडी़ में पानी किल्लत वर्षों से थी जिससे ग्रामीण शौचालय सहित अन्य कार्यों और शादी पार्टीयों में बहुत मुसीबत का सामना करते थे , हांलाकि गांव के गदरे में एक पुराना पेयजल का श्रोत है जिससे ग्रामीण बर्तनों ने पानी की ढुलान करते हैं,ग्राम पंचायत प्रधान सुखदेव नौटियाल ने इस मौके पर ठेकेदारों और स्थानिय लोगों का मुंह मिठा करवाया और बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पंहुची पेयजल योजना से ग्रामीण खुश हैं और उन्होने विभाग और ठेकेदारों का आभार जताया।
पेयजल व्यवस्था से गांव गुलजार होंगे ऐसे ग्रामीण मानते हैं और इस मौके पर रमेश नौटियाल,सकल चंद आर्य ,विनोद नौटियाल हिमान्शु नौटियाल अमन लाल ,अरविंद नौटियाल सहित दर्जनो ग्रामीण उपस्थित रहे।
