श्रीमद्भागवत कथा में निकली भव्य कलश यात्रा।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : नौगांव प्रखडं के ग्राम मांडड़गांव में वृहस्पतिवार से सात दिवसीय भागवत कथा महापुराण का आयोजन प्रारभं हो गया है,श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस पर सबसे पहले वेद ब्रहामणों और आचार्यों का भव्य स्वागत किया गया उसके बाद भव्य कलश यात्रा निकली जिसमें सेकडो़ महिलायें पुरूष व बच्चे शामिल हुये,भागवत कथा में मुख्य व्यास कमल संस्कृत विद्यालय के भू०पूर्व प्रधानाचार्य आचार्य शिवप्रसाद नौटियाल हैं और मंडपाचार्य प्रकाश बहुगुणा है।
मुंगसंन्ति क्षेत्र में यह भागवत महापुराण कथा का आयोजन मांडड़गांव निवासी राजेद्रं प्रसाद थपलियाल और उनकी धर्मपत्नी बसन्ती देवी के सौजन्य से हो रहा है,भागवत महापुराण वेद पाठी ब्रह्मणों के द्वारा मंत्रोचारण के साथ पुजा अर्चना की जा रही है।

श्रीमदभागवत कथा महापुराण में प्रथम दिवस के अवसर व्यास पीठ से आचार्य शिवप्रसाद नौटियाल शास्त्री ने सभी भक्तों और आयोजक परिवार व समुचे क्षेत्र को आशीर्वाद व शुभकामनायें।


रूद्रेश्वर महादेव की धरती पर हो रहे श्रीमदभागवत कथा के आयोजन पर समुचे क्षेत्र में उत्साह है और भागवत कथा प्रेमीयों ने खुशी जाहिर की है।
भागवत कथा के प्रथम दिवस पर सभी आंमत्रित देवी देवताओं,ब्रहामणों और माली पुजारीयों का भव्य स्वागत हुआ और सभी ने भागवत प्रेमियों को आशीर्वाद दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल