हादसा – मेरठ से लैंसडौन की और जा रहा व्यक्ति खाई में गिरा।

पौड़ी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 01 मई 2023 को देर रात्रि चौकी दुगड्डा द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की एक व्यक्ति टू व्हीलर मोटर वाहन से मेरठ से लैंसडौन की और जा रहा था। अचानक रास्ते के बीच में कीचड़ में वाहन फिसलने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर निचे खाई में जा गिरा।

SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल खाई में उतरकर रोप के द्वारा घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व घायल व्यक्ति को वेकल्पिक मार्ग से पैदल, मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम :- अमर सिंह उम्र -26 पुत्र दलबीर सिंह, निवासी कोटद्वार पौड़ी।

रेस्क्यू टीम का विवरण :- उप निरीक्षक नीरज चौहान, आरक्षी धीरज, विकास रमोला, चालक नन्द किशोर।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल