पुरोला विधायक ने सौड़ -ओसला-पावणी मोटर मार्ग का किया भूमी पुजन।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

मोरी/उत्तरकाशी : पुरोला विधानसभा के अंतर्गत सुदुरवर्ती विकासखडं मोरी क्षेत्र के सौड़ से ओसला नव निर्माण मोटर मार्ग का पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने आज भूमी पुजन किया है।
बतादें कि सौड़ से ओसला मोटर मार्ग की लंबाई 28 किमी है जिसका कि भूमी पूजन विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया है,यह मोटर मार्ग पीएमजेएसवाई का है और लंबे समय से मोटर मार्ग की मांग हो रही थी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल उपस्थित रहे।

इस मोटर मार्ग की लम्बाई 28 किमी है, मोटर मार्ग के बनने से बड़ासू घाटी के लोगों को यातायात की सुविधा प्राप्त होगी, साथ ही प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हरकीदून जाने वाले पैदल ट्रैक की दूरी भी कम होगी ,
भूमी पुजन के अवसर पर बचन पंवार ब्लाक प्रमुख मोरी , दर्शन सिंह रावत भाजपा मण्डल अध्यक्ष सांकरी, ईश्वर पंवार भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोरी, आचार्य लोकेश बडोनी ‘मधुर आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल