सिरड़ी सांई बाबा मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली नगर शोभा यात्रा।

मसूरी : श्री सिरड़ी सांई बाबा मंदिर कुलडी का अठाइसवां प्राण प्रतिष्ठा दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पहले मंदिर में पूजा अर्चना की गई व भजन कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं दोपहर बाद लंढौर से गांधी चौक तक सांई बाबा की डोली की शोभा यात्रा बैंड बाजों व झांकियों के साथ निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
श्री सिरड़ी सांई बाबा मंदिर कुलड़ी के स्थापना दिवस पर मंदिर में पहले प्रातः काकड़ आरती की गई, उसके बाद सांई बाबा की प्रतिमा का मंगल स्नान व अभिषेक किया गया व मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया व प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर बाद श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर से नगर शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सांई बाबा की डोली सहित झांकिया शामिल थी व रास्ते भर श्रद्धालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे। बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा लंढौर से शुरू होकर लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलडी, शहीद स्थल, मालरोड होते हुए गांधी चौक तक गई। शोभा यात्रा में सिरड़ी के सांई बाबा की डोली के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए वहीं शोभा यात्रा में भगवान सांई की झांकी ने सभी का मन मोहा। जिसमें भगवान सांई बाबा पैदल चल रहे थे व श्रद्धालु पूरे मार्ग पर उनके पैरों के नीचे दरी बिछा रहे थे। इस मौके पर शोभा यात्रा में श्री सिरड़ी सांई बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष डा. हरिमोहन गोयल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंघल, सचिव सुरेद्र कुमार सिंघल, आर एस मूर्ति, रेनू अग्रवाल, स्मृति हरि, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं महिला कीर्तन मंडली सांई के भजन गाते चल रही थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल