राजकीय महाविद्यालय बडकोट, उत्तरकाशी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ शुभारंभ।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : राजकीय महाविद्यालय बड़कोट उत्तरकाशी में आज सत्र – 2022-23 के वार्षिक क्रीडा समारोह के प्रथम दिवस में कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनोद कुमार के कर कमलों द्वारा रिबन काटकर किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ 100 मी0, 200 व 400 मीटर बालक/बालिका दौड़ से किया गया, इसके अलावा वार्षिक कीडा के प्रथम दिवस में, कैरम, शतरंज, लम्बी कूद व ऊंचीकूद का आयोजन किया गया । जिसमें कैरम में विजय मोहन, शतरंज में लोकेश कुमार, लम्बी कूद में, लोकेश कुमार, ऊंची कूद में नितिन रावत छात्र वर्ग में साक्षी राणा, सोनिया कमश: विजेता रही। सम्पूर्ण प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन समन्वयक क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दिनेश शाह है।

आज की प्रतिस्पर्धा को पूर्ण कराने में निम्न प्रतिस्पर्धा प्रभारी प्राध्यापकों/ कर्मचारियों की उपस्थिति रही- डॉ अंजु भट्ट, डॉ बी एल थपलियाल, संगीता राव, डॉ विनय शर्मा, डॉ अर्चना कुकरेती, डॉ आंचल रावत, डॉ प्रमोद नेगी, शार्दुल बिष्ट, राहुल राणा, शीतल, पूनम, यशपाल जयाडा, दीपक जयाडा, सुनील, एपिन उपेंद्र रावत सहित महाविद्यालय के कर्मचारी व छात्र नेता उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल