ब्रेकिंग – श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही यात्रा बस सड़क पर पलटने से हुई दुर्घनाग्रस्त।

टिहरी : टिहरी जनपद की तहसील पावकीदेवी NH-58 कौडियाला के समीप समय लगभग 03 pm बजे श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही 01 यात्रा बस सड़क पर पलटने से दुर्घनाग्रस्त हो गई। उक्त वाहन श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ आ रहा था, बस मे 28 व्यक्ति सवार थे, सभी को सामान्य चोटे आई है, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, सभी को 108 के माध्यम से व अन्य वाहनों के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है, किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं है। राहत एवं बचाव
टीम अभी घटनास्थल पर मौजूद है।सभी यात्री अहमदाबाद गुजरात से है।

 

 

SDRF से मिली जानकारी के अनुसार – 

जनपद टिहरी – यात्रियों से भरी बस पलटी, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान।

आज दिनाँक 13 मई 2023 को चौकी ब्यासी द्वारा SDRF को सूचित किया गया की कोड़ियाला मार्ग पर एक बस पलट गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते मे ही पलट गयी है। बस ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, जिसमें 27+1 व्यक्ति सवार थे। सभी सवारियों को सामान्य चोटे आई है, परन्तु एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया व बाद प्राथमिक उपचार सभी को 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु एम्स अस्पताल भिजवाया गया है ।

गौरतलब है कि उक्त बस श्री केदारनाथ जी से वापसी के दौरान , सोनप्रयाग से ऋषिकेश की और जा रही थी की अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते में ही पलट गयी। बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद, गुजरात के निवासी है।

वाहन नम्बर :- UP17AT7489

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल