कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात।
मध्यप्रदेश/देहरादून : कृषि व कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल ने भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। इस दौरान दोनों शीर्ष नेताओं ने एक दूसरे के राज्य की प्रगति व ताजा हालात की जानकारी साझा की।
ज्ञातव्य है कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 7 अगस्त को आयोजित अन्नोत्सव में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने को 2 दिवसीय भोपाल के दौरे पर हैं। इस आयोजन का प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इस वृहद आयोजन के लिए उत्तराखंड राज्य की ओर से शुभकामनाएं दीं।
