परिजनों से बिछड़ी 3 वर्ष की बच्ची को पुलिस ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : बद्रीनाथ धाम में नियुक्त हे0कां0 अजय व कां0 संतोष नेगी को सूचना मिली की एक 3 वर्ष की बच्ची जोनालिस पुत्री चक्र बहादुर कस्बा बद्रीनाथ में अपने परिजनों से बिछड़ गयी है एवं उनके परिजनों द्वारा बच्ची काफी ढूंढ खोज करने पर भी बच्ची नहीं मिल रही है, उक्त दोनों जवानों द्वारा सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बच्ची की ढूंढ खोज शुरू की गई एवं 01 घंटे के अथक प्रयास व सीसीटीवी कैमरे की मदद से ढूंढकर उसकी माता कल्पना देवी के सुपुर्द किया गया।
अपनी बच्ची वापस पाकर परिजनों द्वारा खुशी जाहिर की गई एवं चमोली पुलिस का धन्यवाद किया गया।
