नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने महिलाओं को दिखाई “द केरला स्टोरी” फिल्म।
मसूरी : नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने महिलाओं व युवतियों को द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई जिसके बाद महिलाओं ने इस फिल्म की सराहना की व कहा कि इससे समाज को सीखना चाहिए व अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ ही उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए ताकि वे भटके नहीं व अपने समाज के साथ जुड़ें रहें।
पालिका सभासद गीता कुमाई ने महिलाओं व युवतियों को द केरला स्टोरी फिल्म लाइब्रेरी स्थित सिनेमाघर में दिखाई। इस मौके पर सभासद गीता कुमाई ने कहा कि यह फिल्म स्कूल व कालेज की लड़कियों को दिखाना चाहिए लेकिन हमारा मानना है कि समस्त मातृशक्ति को दिखाई जानी चाहिए ताकि बच्चों को अच्छे संस्कार दे सकें। आज मातृशक्ति किटटी व अन्य कार्यों में व्यस्त रहती है ऐसे में उन्हें लड़कियों के के साथ दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए ताकि वह किसी के बहकावे न आये व केरला मूवी जो दिखाया गया है उससे बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अपने धर्म को मानना चाहिए व बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए, धर्म अच्छी बातें सिखाता है इसलिए उन्हें मदिरों, गुरूद्वारों आदि धार्मिक स्थलों में जाना चाहिए, अगर किसी को अपने धर्म पर विश्वास नहीं है तो यह गलत है, अपने धर्म को मजबूत करना चाहिए। वहीं कहा कि जब फिल्म देखकर महिलाएं अपने घर जायेंगी तो निश्चित ही वह अपनी बेटियों केे साथ दोस्त जैसा व्यवहार करेंगी समझायेंगी कि आज समाज में ऐसी घटनाएं हो रही है। इससे वह भटकने से बचेगी जो समाज के लिए जरूरी है।
इस मौके पर महिला सीता शर्मा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा घर से शुरू होती है ऐसे में पहले घर में बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए ताकि वे भटकें नहीं। यह फिल्म सभी महिलाओं व युवतियों को देखनी चाहिए। इसके लिए गीता कुमाई का आभार व्यक्त किया जिनके माध्यम से यह संदेश देने वाली फिल्म देखी।
इस मौके पर शांति, मंजू, सरिता, मनीषा, कमला, पूजा, विमला, ममता, रोशनी, संगीता, चित्रा, प्रीती, निर्मला, मीना, प्रकाशी, नैना, सुनीता, सीता, गीता, सविता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
