मुख्य सचिव डॉ. संधु ने किया मसूरी शहर की माल रोड का निरीक्षण, दिए निर्देश।

मसूरी : शहर की माल रोड सौन्दर्यीकरण के कार्य का आज मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने निरीक्षण किया व अधिकारियों को माल रोड का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका सिंह, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
मुख्य सचिव डॉ. संधु ने गांधी चौक, से पिक्चर पैलेस तक माल रोड का निरीक्षण किया गया।
वहीँ इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि माल रोड के सुधारीकरण के कार्य में थोड़ा विलंब हुआ है, लेकिन अधिकारियों को तय समय पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि कार्य में विलंब हुआ है और बरसात के कारण कार्य में बाधा हुई है, लेकिन 15 दिनों के भीतर माल रोड का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि माल रोड के सुधारी करण को लेकर लोक निर्माण विभाग को धनराशि जारी कर दी गई है की सड़कों को लेकर योजना बनाई जाएगी।
वहीँ इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को सभी विभागों के तालमेल से कार्य करने का अनुरोध किया है, जिस पर मुख्य सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी कार्य पूर्ण कर दिए जाएंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल