रविवार को ज्योतिर्मठ पहुंचेंगे शंकराचार्य बद्रीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान का लेंगे जायजा।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली : ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज रविवार को ज्योतिर्मठ पहुंचेंगे। शंकराचार्य रविवार को प्रातः 9:00 बजे ज्योतिर्मठ पहुंच जाएंगे जिसके बाद गुरु भक्तों द्वारा शंकराचार्य महाराज जी का गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ज्योतिष्पीठ के प्रबंधक स्वामी रामानंद सरस्वती ने बताया कि शंकराचार्य ज्योतिर्मठ पहुंचने के बाद बद्रीनाथ धाम जाएंगे और वहां चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।बताया कि शंकराचार्य अपने ज्योतिष्पीठ के प्रवास के दौरान बद्रीनाथ धाम भविष्य आदि जगहों के दर्शन करने भी जाएंगे उन्होंने कहा कि शंकराचार्य हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर भी अपना कोई बयान जारी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर पहले भी अपनी आपत्ति जता चुके हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल