क्रिकेटर आकाश मधवाल ने सीएम धामी से की भेंट, सीएम धामी ने मधवाल को किया सम्मानित।

देहरादून : सोमवार को उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी एवं संजय सिंह भी उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल