डंपर दुर्घटनाग्रस्त चालक घायल हायर सेंटर रेफर।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली : जोशीमठ उर्गम के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उर्गम के प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्गम कल्पनाथ के पास एक डंपर 30 मीटर गहरी खाई मे जा गिरा। जिसमे डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही उर्गम चौकी मैं तैनात हेड कॉन्स्टेबल शंकर लाल व होमगार्ड शिवलाल ने मौके पर पंहुचकर घायल को निजी वाहन से अस्पताल पहुँचाया। जिसके बाद घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। घायल की पहचान संजय पुत्र गोपाल सिंह निवासी रोहड़ू हिमांचल के रूप मे हुई।
उर्गम चौकी प्रभारी सुधा रावत ने बताया कि दोपहर मे डंपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमे डंपर चालक घायल हो गया। घायल को सिपाही व होमगार्ड द्वारा निजी के वाहन से प्राथमिक उपचार के लिये उर्गम अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार को बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल