सीजन आते ही मसूरी रंगीनियों में डूबी, माल रोड पर चहल कदमी बढी।
मसूरी : पर्यटन नगरी मसूरी में इन दिनों सीजन चरम पर है व बड़ी संख्या में पर्यटक मैदानी क्षेत्र में पड़ रही बदन झुलसाने वाली गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ी पर्यटक स्थलों में आकर यहां की ठंडी शीतल आबोहवा का आनंद ले रहे है जिस कारण पूरी मसूरी रंगीनियों में डूबी है तथा मालरोड पर शाम होते ही बड़ी संख्या में पर्यटक चहलकदमी करते दिख जाते है व यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं।
पर्यटन नगरी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। मसूरी व आस पास के पर्यटकों में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल गये हैं। वहीं पर्यटक यहां के पर्यटक स्थलों पर जाकर आनंद उठा रहे हैं। शाम होते ही पूरी मसूरी रंगीनियों में डूब जाती है। होटलों में पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाए प्रदान की जा रही हैं। वहीं शाम होते ही मालरोड की रौनक देखते ही बनती है। बड़ी संख्या मंे पर्यटक मालरोड पर चहल कदमी करते नजर आ जायेंगे व प्राकृतिक सौदर्य का आनंद लेने के साथ ही मालरोड पर दुकानों में भी खासी भीड़ नजर आती है रेस्टोरेंट भरे नजर आते हैं। वहीं कुछ पर्यटक दून घाटी का आनंद लेते नजर आयेंगे तो कुछ पर्यटक यहां के मौसम का आनंद लेते नजर आयेगे। इस संबंध में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अ्रग्रावल ने कहा कि इस बार अन्य वर्षों की भांति सीजन नहीं है केवल वीकएंड पर 90 प्रतिशत होटल फुल हो जाते हैं बाकी दिनों साठ से सत्तर प्रतिशत होटल फुल रहते हैं। इस बार मालरोड की दशा व देश के मैदानी इलाकों में देर से पडी गर्मी सीजन पर प्रभाव डालने में प्रमुख रही है। वहीं कैंपटी फॉल हो या भटटा फॉल सभी जगह पर्यटक बड़ी संख्या मेें वहा प्राकृतिक झरने का आनंद ले कर गर्मी से झुलसे बदन पर राहत पा रहे हैं। लेकिन यहां पर लगने वाले जाम से पर्यटक काफी निराश नजर आते हैं इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया या जो प्रयास किए गये वह पर्याप्त नहीं है।
