38 वी राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण एवं 4 कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड ने ओवरऑल ट्रॉफी कबजाईं।

देहरादून : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत 38 वी राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन सेंट जेवियर्स स्कूल द्वारा 8 जून से 11 जून तक किया गया, जिसका उद्घाटन 8 जून को स्कूल के प्रिंसिपल ए.के. सिंघल ने किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित 28 प्रदेशों के 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि की भूमिका ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष संजय शर्मा के द्वारा निभाई गई। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो खेल के साथ-साथ शरीर को आंतरिक एवं बहारि रुप से मजबूत बनाता है वह बच्चों में सोचने की क्षमता को बढ़ाता है और दिमाग को मजबूत बनाता है। प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण एवं 4 कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड ने ओवरऑल ट्रॉफी कबजाईं वहीं द्वितीय ट्रॉफी तमिलनाडु ने कबजाईं एवं तृतीय ट्रॉफी राजस्थान ने कबजाईं प्रतियोगिता का समापन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा किया गया, जिन्होंने खिलाड़ियों को पदक प्रदान करते हुए बताया की खेल शरीर की जरूरत के साथ-साथ हमारे शरीर में अच्छी भावनाएं पैदा करता है वह शरीर को डेवलप करने के लिए सहायक होता है। खेल के द्वारा हम अपने बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बना सकते हैं व एक खिलाड़ी अपना अपने परिवार का अपने स्कूल का अपने जिले का अपने प्रदेश का वह अपने देश का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ वह उन सभी खिलाड़ी को बधाई देता हूँ जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किए व जो खिलाड़ी पदक प्राप्त नहीं कर पाए में उनको निरंतर अपनी प्रैक्टिस को जारी रखने के लिए प्रेरित करता हूँ ताकि वह निरंतर अभ्यास करें करके अगली बार पदक प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने स्कूल के प्रबंधक को भी बधाई दी व कहा कि स्कूल प्रबंधक के सहयोग व प्रयास से इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में हो पाया है, यह हमारे उत्तराखंड के लिए बहुत गौरव की बात है कि देहरादून में पूरे भारतवर्ष के 500 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आयोजक मंडल के अध्यक्ष अमित मल्होत्रा एवं महासचिव संदीप सैनी को बधाई देता हूँ जिनके कड़ी मेहनत से यह प्रतियोगिता और ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महा सचिव प्रभात शर्मा का भी धन्यवाद करना चाहता हूँ जिनके द्वारा उत्तराखंड को यह मौका दिया गया कि देहरादून में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो पाया में उन सभी जजों को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से खिलाड़ी पदक जीत पाएँ और यह प्रतियोगिता सफल आयोजन में सम्मिलित हो सके जो ऑर्गेनाइजिंग कमेटी इस्को सफल बनाने में लगी हुई है सोनिया सैनी, शिवानी तिवारी, रविंद्र परमार ,विशाल कश्यप, मेहर मल्होत्रा, नमन सैनी, सलीम सौदागर खान, मोहित बंसल, एके सिंघल, दीपक शर्मा, नंदनी ,मीनू पाल, और उनकी टीम को बधाई देता हूँ और विशेष बधाई मैं दुर्गा वर्मा को भी देना चाहता हूँ जिनके द्वारा यह स्कूल का प्रांगण उपलब्ध कराया गया जिसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो पाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल