जन्मदिन की पार्टी पड़ी भारी, दो युवकों को जान से हाथ धोना पड़ा।
अल्मोड़ा : गुरुवार (12 अगस्त) को मोहान के पास ओखलड़ूंगा ग्राम चेरीकियारी कोसी नदी में 02 युवक डूब गये। जनपद अल्मोड़ा से थानाध्यक्ष भतरोजखान द्वारा SDRF को सूचित किया कि युवकों का तत्काल रेस्क्यू किये जाने की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही नैनीताल से HC जितेंद्र गिरी के हमराह डीप डाइविंग विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रेस्क्यू हेतु रवाना हुई।
उक्त युवक जन्मदिन की पार्टी मनाने नदी के किनारे गए थे जो नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से नदी में डूब गए।
रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग की गई, गहन सर्चिंग के दौरान देर रात्रि दो युवक सुमित s/o विजय R/o पीरु मदारा उम्र 15 वर्ष और महेंद्र s/o अमर सिंह नेगी R/o उपरोक्त उम्र 19 वर्ष के शव बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किये गए।
