कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से की मुलाकात, किया आभार प्रकट

नई दिल्ली/उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के लिए उनका आभार भी प्रकट किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद बलूनी को मसूरी पेयजल योजना के अंतर्गत निर्माण हो रहे पंपिंग स्टेशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड राज्य से संबन्धित विकास कार्यों के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।
मंत्री ने बताया कि योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा जल्द किया जाएगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल