श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर स्वर्गीय जयंती देवी की वार्षिक श्राद्व पर विद्यालय सभागार का हुआ लोकार्पण।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी/पुरोला : प्रसिद्ध कथावाचक शिव प्रसाद नौटियाल की धर्मपत्नी स्वर्गीय जयंती देवी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर नौटियाल परिवार ने यहां श्री कमल संस्कृत विद्यालय में एक सभागार का निर्माण कर शनिवार को उनकी पुण्य स्मृति में इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनको याद कर श्रध्दांजलि अर्पित की।

श्रीकमल संस्कृत विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व प्रधानाचार्य शिव प्रसाद नौटियाल शास्त्री की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती जंयती देवी का गत वर्ष निधन हो गया था। उनकी पुण्य स्मृति में परिजनों ने यहां श्री कमल संस्कृत विद्यालय में एक हॉल (60 फीट x 20 फीट) का निर्माण कर लव दास जी महाराज के कर कमलों से शनिवार को इसका उद्घाटन कर विद्यालय को समर्पित किया।

इस अवसर पर एसडीएम देवानंद शर्मा, शिव प्रसाद नौटियाल शास्त्री, कमलेश्वर प्रसाद नौटियाल, चंद्रशेखर नौटियाल, त्रयंबक प्रसाद नौटियाल, प्रकाश बहुगुणा, मोहनलाल शास्त्री, सुभाष बहुगुणा शास्त्री, कपिल शास्त्री, विजय कृष्ण शास्त्री, पूर्व प्रधान सोवेंद्र सिंह राणा, दयाराम उनियाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य जय लाल शाह, दीपक नौडियाल, ओमप्रकाश नौडियाल, गोविंद राम नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल