भाजपा मसूरी मंडल ने नाग देवता मंदिर परिसर में पूजा व पारंपरिक वाद्ययत्रों के साथ किया वृक्षारोपण।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने मसूरी वन प्रभाग व ग्राम पंचायत क्यारकुली भटटा के सहयोग से नाग मंदिर परिसर में वृक्षा रोपण किया गया। इस मौके पर 150 से अधिक पौधे पूजा अर्चना व पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ पौधा रोपण किया गया। पौधा रोपण से पूर्व नाग देवता के मुख्य पंडित आचार्य संदीप जोशी के द्वारा पवित्र पौधों की पूजा अर्चना व उसके बाद मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मधु भठट ने नाग मंदिर परिसर के कुंड के समीप पीपल, रूद्राक्ष व बेल पत्री का पौधा रोप कर किया।
पौधा रोपण के तहत भाजपा मसूरी मंडल के सदस्यों, ग्रामीणो, एवं वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नाग मंदिर परिसर में पौधा रोपण किया इस मौके पर 150 से अधिक फलदार सहित अन्य पौधे रोपे गये। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मधु भटट ने कहा कि देव भूमि का हरेला प्रमख पर्व है। यह पूरा माह पवित्र माह है आज से श्रावण मास शुरू हो गया है जिसमें शिव भक्ति की जाती है। उन्होंने कहाकि वृक्ष हमें जीवन देता है इसलिए इस माह पौधा रोपण किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में इन्ही पौधों के कारण अतिरिक्त आक्सीजन मिली व पूरे देश को आक्सीजन देते हैं। उन्हांेने आहवान किया कि सभी को अपने घरों व आसपास जरूर वृक्षा रोपण अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने सभी को हरेला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष हरेला पर्व मनाते हैं व इस दौरान पेड़ लगाये जाते है इसी के तहत क्यारकुली भटटा में पौधा रोपण किया है ग्राम सभा में अभी तक चालीस हजार पौधे लगाये जा चुके हैं और आज डेढ सौ से अधिक पौधे वन विभाग व ग्रामीणों के सहयोग लगाये गये हैं व इनकी सुरक्षा के लिए लोगों से कहा गया है। मंदिर परिसर में रूद्राक्ष, बेल पत्री व पीपल का पेड सहित फलदार पेड लगाये गये हैं।

इस मौके पर महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवालमहिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, अनीता सक्सेना, प्रमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी, सतीश ढौडियाल, विजय बुटोला, विजय बिंदवाल, नरेद्र पडियार, रीता खुल्लर, पुष्पा पुंडीर, क्यारकुली गांव के भीम सिंह रावत, भीम सिंह मुडाा, दीपांशु, धीरज रावत, चंद्रकला मनगढ़ा, श्यामा देवी, भगवती देवी, अनिल थापली, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल