सातवे दिन प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित हुआ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन।
अनिल भंडारी
श्रीनगर : आखिर पेंडुला ग्रामवासियों द्वारा जल निगम, जल संस्थान के खिलाफ चलाए जा रहे धरना क्रमिक अनशन के सातवे दिन एसडीएम कीर्तिनगर के हस्तक्षेप व जल निगम व जलसंस्थान अधिकारियों को दिए गए आश्वासन के बाद धरना पंद्रह दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। ग्राम प्रधान सुनय कुकशाल ने बताया कि धरने के सातवे दिन एस डी एम कीर्तिनगर अजयवीर सिंह द्वारा जल निगम व संस्थान के अधिकारियों को धरना स्थल पर बुला कर ग्रामीणों की मांग को लेकर एक बैठक ली गई जिसमे विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की मांग को शीघ्र निवारण का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया की राजस्व ग्राम ककड़पाली, अडेली, बाकोला, व पिपला को मलेथा कपरोली पेयजल से जोड़ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल व अन्य मांगो पर उचित स्तर पर कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा पंद्रह दिन में नही होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी के पश्चात धरना स्थगित कर दिया गया बैठक मैं तहसीलदार सुनील कुमार अधिशासी अभियंता पेयजल निगम देवप्रयाग, अधिशासी अभियंता जल संस्थान उपस्थित थे।
वहीँ दूसरी ओर ग्राम प्रधान पाव अकरी बिमला देवी का कहना है कि न्यूली पाव अकरी ग्रेविटी पेयजल योजना से विगत एक माह से ग्रामीणों को पानी की सप्लाई बाधित हो रही है जल संस्थान द्वारा संचालित मलेथा अकरी बरज्युला पेयजल योजना से महीने में पांच दिन ही पेयजल स्प्लाई की जाती थी विगत एक माह से उस योजना पर भी स्प्लाय बंद पड़ी है और लाइन जगह जगह क्षतिग्रस्त हो रखी है उन्होंने बताया की इस लाइन से न्यूली,पाव,अकरी,पैयुला,कंडोली के गांवो में पानी की सप्लाई होती है जिसके लिए उनके द्वारा कई बार मौखिक व लिखित रूप से विभाग को अवगत करवाया गया लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही की गई प्रधान बिमला देवी ने चेतावनी दी है की यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति नही की जाती है तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
