शिक्षकों के साथ अभद्रता को लेकर शिक्षक संगठनों ने जताया विरोध।
रिपोर्ट- प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ में शिक्षक साथियों के साथ हुए दुर्व्यवहार का राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी एवं सभी ब्लॉक कार्यकारिणियों द्वारा कड़ा विरोध किया गया है। जिले के शिक्षकों ने हाथों पर काली पट्टी बाँधकर आपत्ति दर्ज की है। राजकीय इंटर कॉलेज भटवाड़ी धनारी डुण्डा से जिलामंत्री बलवन्त असवाल एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने संबंधित टैक्सी चालकों की गिरफ्तारी की माँग की है। साथ ही परिवहन विभाग एवं शासन से शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले टैक्सी चालकों की गाड़ियों के लाइसेंस एवं कागजात की सत्यापन की माँग की है। जिलाध्यक्ष अतोल सिंह महर ने विद्यालय जा रहे शिक्षकों से गाली-गलौज कर मारपीट करने व उनकी गाड़ी से हवा निकालकर उन्हें ड्यूटी जाने से रोकने पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकारी शिक्षण कार्य में बाधा डालने वालों पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है और घटना को असामाजिक और निंदनीय बताया हैं।वही नौगाँव ब्लॉक महामंत्री विनोद मल्ल एवं राजकीय इंटर कॉलेज कंडा़री के शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर घटना की कड़े शब्दों मे निन्दा करते हुए कहा है कि शिक्षकों के साथ हुआ दुर्व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। संगठन अपने शिक्षक साथियों के साथ सहयोग के लिए हर प्रकार से तैयार है।और प्रशासन से घटना में शामिल अराजक तत्वों पर अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग कि हैं।
इस अवसर पर विरोध दर्ज कराने में प्रधानाचार्य रघुनाथ पंवार, विकास गौड़, आशा रावत, विमला भट्ट, ममता जसवाल, प्रियंका पयाल, बबीता जोशी, विजय प्रकाश बडोला,कौशल किशोर रावत, चतर सिंह मटूड़ा नरेश रावत, अंजना कंसवाल, राजेश, रमेश लाल, दीवान सिंह, सुरक्षा रावत, भिखारी लाल, कुसुम रावत, प्रकाश भंडारी, अनिल बहुगुणा, प्रकाश नौटियाल, फौजदार सिंह आदि अनेक शिक्षक – शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे।
