एसटीपी प्लांट में हुए हादसे पर मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट मिल गई है, इसके आधार पर की जाएगी कार्यवाही – सीएम धामी।
July 29, 2023
चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोली में एसटीपी प्लांट में हुए हादसे पर मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट मिल गई है। इसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी। दोषियों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त एक्शन लिया जा रहा है।