आशाओं ने काली पट्टी बांध कर कार्य पर वापस लौटने का लिया निर्णय।
अनिल भंडारी
श्रीनगर : अपनी बारह सूत्रीय मांगो को लेकर कार्य बहिष्कार कर रही आशाओं ने अब प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर काली पट्टी बांध कर कार्य पर वापस लौटने का निर्णय लिया है। आज आशा वर्करों को समर्थन देने के लिए पूर्व कबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी धरना स्थल पर पहुंचे उन्होंने आशा वर्करों की मांगो को जायज ठहराते हुए सरकार से शीघ्र उनकी मांगों पर विचार करने की मांग की है।आशा वर्कर समिति की ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी जोशी ने बताया की सीटू संगठन व प्रदेश संगठन के आह्वान और जनता के हित में ब्लॉक आशा कार्यकत्रियों ने कार्य पर वापस आने के साथ ही धरना प्रदर्शन जारी रहेगा उन्होंने बताया की लंबे समय से उनका संगठन वेतन बढ़ाने ,कर्मियो का बीमा, कोविड काल में मृतक आश्रितों को मुआवजा, कोविड काल में कार्य करते समय दुर्घटना बीमा सहित अन्य मांगो पर शासन स्तर पर यदि जल्दी निर्णय नही लिया जाता है तो संगठन के द्वारा अन्य कड़े कदम उठाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। आज धरना देने वालों में मीनाक्षी,मंजू जोशी,रेखा देवी, सुनीता भंडारी, विजयलक्ष्मी, शकुंतला देवी, रामेश्वरी देवी, सुमित्रा देवी व ममता देवी आदि मौजूद रही।
