प्रदीप पँवार बने शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष व कुलवीर रावत बने सचिव।

रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़

टिहरी/नैनबाग : आज दिनांक 5 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में शिक्षक अभिभावक संघ का चुनाव किया गया।जिसमें सर्व सहमति से प्रदीप सिंह पवार को शिक्षक अभिभावक संघ का अध्यक्ष एवं चमन सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष तथा कुलवीर रावत को सचिव व अंजू देवी,चमन सुमित्रा देवी, देवेंद्र सिंह को सदस्य चुना गया।
प्रधनाचार्य सी पी त्रिपाठी ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दी,अतिथि शिक्षक संघठन के ब्लॉक अध्यक्ष/प्रदेश मिडियाप्रभारी जितेन्द्र गौड़ ने अध्यक्ष को बधाई देते हुए विद्यालय में पसरी व्यवस्थाओं के निराकरण करने के लिए अध्यक्ष को तटस्थ रहने की सलाह दी।

इस मौके पर दर्जनों अभिभावकों के साथ विद्यालय परिवार के अतुल नौटियाल, हसमुद्दीन अंसारी, शमशाद खान, मनोज नेगी, कुलवीर रावत, जितेन्द्र गौड़, यशवीर रावत, महावीर सिंह, वीर सारस्वत, विपिन सकलानी, राय सिंह, महिपाल सिंह, शोभा, रुचि पँवार, नरेश कोठियाल आदि समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल