रूद्रेश्वर महादेव ने गृभ गृह में किया प्रवेश, उमडा़ आस्था का सैलाब।
रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/नौगांव : उत्तरकाशी जिले के रवांई क्षेत्र के आस्था के प्रतिक 65गांव के आरध्य देव रूद्रेश्वर महाराज को आज एक वर्ष के लिये गृभाग्रह में चले गये हैं जिसका आज विधिवत भंडारा बजलाडी़ थान में किया गया।
रूद्रेश्वर महादेव आषाढ मुल नक्षत्र को गृभागृह से एक माह के लिए अपने भक्तों को दर्शन देतें हैं,रूद्रेश्वर महादेव के तीन थान हैं बजलाडी़, तियां, कंडाऊं, देवलसारी और इस चारों थानों में मुख्य थान बजलाडी़ है जहां महाराज की उत्पत्ति हुई और आज गृभ गृह में विराजमान हुये।
रूद्रेश्वर महाराज के गृभागृह प्रवेश के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल की तरफ से दिया गया, रूद्रेश्वर महाराज के भंडारे में 65गांव के हजारों भक्त पंहुचे और महाराज से मन्नत मांगी।
रूद्रेश्वर महाराज के भंडारे के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पौराणिक रितिरिवाज के तहत खूब उत्साह से हुआ जिसमें सेकडो़ स्त्री पुरूषों ने हिस्सा लिया।
रूद्रेश्वर देवता के मुख्य पुजारी शंकित थपलियाल ने बताया कि महाराज के दरवार में जो आता है वह खाली हाथ नहीं जाता है।
भंडार के इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, मंदिर समिति अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, जयेंद्र सिहं राणा, धर्म सिहं राणा, दयाराम बहुगुणा, पिताम्बर दत्त डोभाल, सीताराम डोभाल धनीराम थपलियाल,अमीत नौटियाल सहित गणमान्य और हजारों भक्त मौजूद रहे।
