मित्रता सेवा सुरक्षा की मिशाल बनी उत्तरकाशी मित्र पुलिस।
रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत 09 जुलाई को स्लाईडिंग जोन डाबरकोट में ड्यूटी के दौरान पत्थर की चपेट में आने से आरक्षी चमन तोमर शहीद हो गये थे । उत्तरकाशी पुलिस परिवार के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मानवीय रुख अपनाते हुये उनके परिजनों की आर्थिक सहायता हेतु स्वेच्छा से ₹ 2,34,652 (दो लाख चौत्तीस हजार छः सौ बावन) की धनराशि एकत्र की गयी। पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी मे विगत दिवस मंगलवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा शहीद पुलिसकर्मी की धर्मपत्नी बबीता तोमर को जमाराशि का चेक सौंपा गया।साथ ही एस0 पी0 उत्तरकाशी द्वारा परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुये उन्हें विभागीय तौर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सहायताओं को यथाशीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया गया एवं भविष्य में पुलिस विभाग से सम्बन्धित किसी भी कार्य हेतु तत्काल सहयोग करने की बात कही गई । इस अवसर पर सभी सहयोगी पुलिस कर्मियों द्वारा अपने साथी स्व0 चमन तोमर को याद किया गया।
