व्यापार मण्डल अध्यक्ष व पी.टी.ए अध्यक्ष ने विद्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान।
रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़
टिहरी/नैनबाग : सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग परिसर में प्रधनाचार्य सी पी त्रिपाठी,व्यापार मण्डल अध्यक्ष दिनेश तोमर व पी टी अध्यक्ष प्रदीप पंवार ने छात्रों के साथ पूरे परिसर में चलाया स्वच्छ्ता अभियान,सभी शिक्षकों ने छात्रों को प्रत्येक कक्षा का निरीक्षण कर सफाई अभियान चलाया,जिससे पूरा परिसर स्वच्छ दिखाई दे रहा है।
